
Vivek Bindra Motivational Speaker : अपनी दूसरी पत्नी यानिका से मारपीट कर चोट पहुंचाने के मामले में सुर्खियों में आए मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा कौन हैं, क्यों वह फ्री में लोगों को ज्ञान बांटकर अच्छा नागरिक और बड़ा बिजनेसमैन बनने की बात करते हैं ? लग्जरी लाइफ जीने वाले डॉ. विवेक बिंद्रा हर साल कितना रुपया कमाते हैं? इस तरह के तमाम सवालों के जवाब आज आपको इस आर्टिकल में मिलेंगे। हम आपको बताएंगे कि डॉ. विवेक बिंद्रा हर साल कितना रुपया कमाते हैं और उनकी कामयाबी का राज क्या है ?
आपको बता दें कि डॉ. विवेक बिंद्रा एक बिजनेस कोच हैं। वह 'बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी चलाते हैं। जिसके वह फाउंडर और सीईओ भी है। लोग अब डॉ. विवेक बिंद्रा को मोटिवेशनल स्पीकर या मोटिवेशनल गुरू कहकर पुकारने लगे हैं, जबकि वास्तव में वह एक बिजनेस कोच ही हैं। उनकी कंपनी बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड की इसी नाम से एक वेबसाइट भी है। जिस पर बिजनेस से संबंधित सैकड़ों कोर्स उपलब्ध हैं। इन कोर्स को करने के लिए बड़ा बाजार कंपनी को बाकायदा फीस अदा करनी पड़ती है। बड़ा बाजार कंपनी को सुर्खियों में लाने के लिए विवेक बिंद्रा ने सोशल मीडिया साइट यूट्यूब और फेसबुक पर अपनी वीडियो अपलोड करते रहते हैं। इन वीडियो में वह एक सफल कारोबारी बनने के टिप्स देते हुए नजर आते हैं। इसे अलावा डॉ. विवेक बिंद्रा समय समय पर देश के अलग अलग शहरों में स्थित होटलों में सेमिनार आयोजित करते हैं। इन सेमिनार में भाग लेने वाले लोगों से काफी पैसा लिया जाता है।
विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 में दिल्ली में हुआ था। यहीं के सेंट जेवियर्स स्कूल उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। जिसके बाद विवेक बिंद्रा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में बैचलर डिग्री, नोएडा में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए और फिलॉसफी में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। अपनी एज्यूकेशन पूरी करने के बाद, विवेक बिंद्रा ने कई कंपनियों में कई पदों पर काम भी किया है।
वर्ष 2010 में विवेक बिंद्रा ने अपनी खुद की बिजनेस कोचिंग और ट्रेनिग फर्म, ग्लोबल एसीटी (ग्लोबल एकेडमी फॉर कंसल्टिंग एंड ट्रेनिंग) शुरु की। विवेक बिंद्रा लोगों को सफल बिजनेस चलाने और मार्केटिंग के टिप्स देते हैं।
लोग बिजनेस के गुर सीखने के लिए विवेक बिंद्रा को फॉलो करते हैं। यूट्यूब पर भी विवेक बिंद्रा काफी फेमस हैं। उनके यूट्यूब पर 21.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 10 हाई-पावर मोटिवेशनल बुक्स लिखी है।
बिजनेस कोच विवेक बिंद्रा लग्जरी लाइफ जीते हैं। दिल्ली में उनका लग्जरी हाउस है। नोएडा में भी उनकी संपत्ति है। मोटिवेशनल शोज और वीडियोज से विवेक बिंद्रा अच्छी खासी कमाई करते हैं। उनकी नेथवर्थ 100 करोड़ से ज्यादा की है। विवेक बिंद्रा हर महीने में 80 से 90 लाख तक की कमाते हैं और उनकी वार्षिक आय 7 से 9 करोड़ रुपये है। वह अपनी कंपनी ‘बड़ा बिजनेस प्रा. लि.’ से विवेक करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। इस कंपनी के माध्यम से लोगों को कोर्स करवाते हैं। इस कोर्स में वह लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के तरीके सिखाते हैं। इस कोर्स के लिए अच्छी खासी फीस ली जाती है। वह 500 से अधिक कॉर्पोरेट घरानों के लिए वित्तीय सलाहकार हैं। इस सलाह के बदले उन्हें काफी फीस मिलती है।
विवेक बिंद्रा विभिन्न क्षेत्रों में 3 'गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' के रिकॉर्ड धारक हैं।
गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
पहला GWR-- दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन बिजनेस पाठ (24 अप्रैल, 2020)
दूसरा GWR-- दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन बिक्री पाठ (31 मई, 2020)
तीसरा GWR- रणनीति प्रबंधन पर दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन पाठ (27 जून, 2020)
चौथा GWR- 'स्टार्ट अप कैसे करें' पर दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन कार्यक्रम (15 अगस्त, 2020)
5वां GWR- खुदरा प्रबंधन पर दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन पाठ (27 सितंबर, 2020)
छठा GWR- नेतृत्व पाठ पर दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन कार्यक्रम (20 जून, 2021)
7वां GWR- 40 कम लागत वाले मार्केटिंग विचारों पर दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन कार्यक्रम (15 अगस्त, 2021)
8वां GWR- पीक प्रोडक्टिविटी पर दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन कार्यक्रम- समय प्रबंधन रणनीतियाँ (2 अक्टूबर, 2021)।
9वां जीडब्ल्यूआर- व्यक्तिगत ब्रांडिंग के साथ निष्क्रिय आय पर दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन कार्यक्रम (11 सितंबर, 2022)।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
आर्ट ऑफ पेरेंटिंग पर एक यूट्यूब लाइव वेबिनार में सर्वाधिक लाइव दर्शकों के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक, 10 जुलाई 2022।
कोरोना के बाद बिजनेस रणनीतियों पर सबसे बड़े ऑनलाइन प्रेरक सत्र के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक, 26 अप्रैल 2022।
उद्यमिता पर सबसे बड़े सत्र के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक, 24 सितंबर 2023।