Noida News: देर रात्रि सलारपुर स्थित श्री कृष्णा भवन में भाकियू गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के आवास पर भी पुलिस द्वारा पहरा लगाया गया।

Noida News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने के कार्यक्रम को लेकर नोएडा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। इस दौरान भाकियू गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी सहित कई किसान नेताओं के घरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि वे जंतर-मंतर न जा सकें।
देर रात्रि सलारपुर स्थित श्री कृष्णा भवन में अशोक भाटी के आवास पर भी पुलिस द्वारा पहरा लगाया गया। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अशोक भाटी ने कहा कि लोकतंत्र में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। किसी भी जनआंदोलन का समाधान संवाद और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए, न कि बल प्रयोग या लाठीचार्ज से।
अब नोएडा आना-जाना होगा आसान! ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट
भाकियू नेता ने कहा कि लाठी के जोर पर युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। यदि छात्रों और युवाओं की जायज़ मांगों को अनसुना किया गया तथा उन पर दमनात्मक कार्रवाई की गई, तो इससे युवाओं में आक्रोश बढ़ सकता है और स्थिति गंभीर हो सकती है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच हाई अलर्ट पर दिल्ली, ऑफिस जाने वाले जल्दी पढ़ें एडवाइजरी
अशोक भाटी ने सरकार से मांग की कि वह छात्रों की समस्याओं एवं उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करे, उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे तथा शांतिपूर्ण और सकारात्मक संवाद के माध्यम से समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता की आवाज़ सुनने और उसका सम्मान करने में है, न कि उसे दबाने में।
विज्ञापन