पति ने इंस्टाग्राम चलाने से रोका, तो पत्नी ने उठा लिया खतरनाक कदम
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:47 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल नोएडा की एक महिला ने पंखे से लटकर मौत को गले लग लिया। बताया जा रहा है मामूली से बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की नोएडा पुलिस जांच कर रही है।
Noida News
पति नहीं चलाने दे रहा सोशल मीडिया
आपको बता दें कि मरने वाली महिला को उसके पति इंस्टाग्राम चलाने के लिए मना कर रहा था। इस बात से नाराज होकर महिला ने सुसाइड ही कर लिया। नोएडा की इस महिला ने सोमवार को अपने दो बच्चों के समाने आत्महत्या कर ली।
क्या है पूरी कहानी
मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि दो बच्चों की मां ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पति ने उसे इंस्टाग्राम यूज करने के लिए रोका था। मृतक महिला का परिवार नोएडा के सेक्टर- 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहता है। नोएडा पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक, "सोमवार (10 जून) को महिला का इंस्टाग्राम चलाने को लेकर अपने पति से झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के कुछ देर बाद महिला ने घर के एक कमरे में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया।
Noida News
" नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने आगे बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल जायजा लिया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दंपति की शादी को नौ साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। महिला की मौत के मामले में उसके पति और अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के चक्कर में दंपति में झगड़ा हुआ था। Noida News