Noida News : ‘गुजरात का संघ कार्यालय ही मोदी का ठिकाना था’
Noida News
भारत
चेतना मंच
11 Jan 2023 09:56 PM
Noida News : गुजरात से बनासकाठा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद परबतभाई पटेल(MP Parbat Bhai Patel) का नोएडा में प्रथम बार आगमन पर भाजपा के नोएडा महानगर कमेटी के कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में ज़ोरदार स्वागत किया गया। विनोद शर्मा के आवास पर उनके स्वागत (Welcome) के दौरान विष्णु शर्मा, महावीर शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमवीर अवाना, नरेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, गोपाल गौड, मुकेश शर्मा, विरेंद्र, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
Noida News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) संघ के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। गुजरात का संघ कार्यालय ही उनका स्थायी ठिकाना रहता था। यह बात बताई गुजरात के बनासकाठा (Banaskatha) लोकसभा क्षेत्र के सांसद परबत भाई पटेल ( Parbat Bhai Patel) ने। वे नोएडा में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
Noida News
गुजरात से बनासकाठा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद परबतभाई पटेल(MP Parbat Bhai Patel) का नोएडा में प्रथम बार आगमन पर भाजपा के नोएडा महानगर कमेटी के कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा (Vinod Sharma) के नेतृत्व में ज़ोरदार स्वागत किया गया। विनोद शर्मा के आवास पर उनके स्वागत (Welcome) के दौरान विष्णु शर्मा, महावीर शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमवीर अवाना, नरेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, गोपाल गौड, मुकेश शर्मा, विरेंद्र, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की गुजरात में संघ कार्यालय ही उनका घर था।
बता दें कि परबत भाई पटेल Parbat Bhai Patel) संसद में हाउस कमेटी के चेयरमैन भी हैं। वर्ष-2008 से 2019 तक वे गुजरात में लगातार विधायक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में श्री पटेल बतौर मंत्री स्वास्थ्य, कॉरपोरेट तथा जल विभागों की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। वे गुजरात की प्रमुख दुग्ध डेयरी बनास डेयरी (Banas Dairy) के निदेशक भी हैं।