Ayushman Card Hospital List: आयुष्मान भारत योजना के तहत कौन-कौन से अस्पताल में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है? जानिए घर बैठे ऑनलाइन रजिस्टर्ड अस्पतालों की लिस्ट चेक करने का आसान तरीका।

अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है लेकिन यह नहीं जानते कि इलाज के लिए कौन-सा अस्पताल योजना के तहत जुड़ा हुआ है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत देशभर के हजारों सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है। अच्छी बात यह है कि इन अस्पतालों की पूरी सूची अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में देख सकते हैं। आज भी कई लोग आयुष्मान कार्ड बनवा तो लेते हैं लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि उनके जिले या आसपास कौन-कौन से अस्पताल इस योजना के तहत इलाज की सुविधा दे रहे हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर सही अस्पताल खोजने में समय बर्बाद होता है। अगर आपको पहले से इसकी जानकारी होगी तो आप इलाज के समय बिना किसी परेशानी के सीधे योजना से जुड़े अस्पताल पहुंच सकते हैं।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। यह सुविधा परिवार के सभी पात्र सदस्यों के लिए होती है और इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान होने वाले भारी खर्च से राहत देना है। योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में मरीज को इलाज के लिए अलग से भुगतान नहीं करना पड़ता क्योंकि इलाज कैशलेस होता है।
यह भी पढ़ें: लाखों आयुष्मान कार्डधारकों के लिए जरूरी जानकारी, अभी करें चेक
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके जिले या शहर में कौन-कौन से अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत इलाज कर रहे हैं तो इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है।
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
सर्च करने के बाद आपको सिर्फ अस्पताल का नाम ही नहीं बल्कि उससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलती हैं। लिस्ट में आपको ये जानकारी दिखाई देगी-
आयुष्मान भारत योजना के तहत कई गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है। इसमें हार्ट की बीमारी, किडनी से जुड़ी समस्याएं, कैंसर, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन, जनरल सर्जरी, प्रसूति सेवाएं और कई अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज कैशलेस किया जाता है। हालांकि, किस अस्पताल में कौन-सी सुविधा उपलब्ध है इसकी जानकारी अस्पताल की सूची में दी गई स्पेशियलिटी देखकर आसानी से पता चल सकती है।
यह भी पढ़ें: कच्ची कॉलोनी में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! फटाफट पढ़ें खबर
इलाज के लिए अस्पताल जाने से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच जरूर कर लें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन