विज्ञापन
PM Internship Scheme: इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को आर्थिक मदद भी दी जाएगी। शुरुआत में चयनित उम्मीदवारों को एक बार 6000 दिए जाएंगे। इसके बाद हर महीने लगभग 9000 तक का स्टाइपेंड मिलेगा जो 9 महीने तक दिया जा सकता है।

PM Internship Scheme: आज के समय में हर छात्र चाहता है कि पढ़ाई के साथ-साथ उसे प्रैक्टिकल अनुभव भी मिले ताकि डिग्री के बाद नौकरी की राह आसान हो सके। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने Prime Minister Internship Scheme में बड़ा बदलाव किया है। अब फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी इस योजना का हिस्सा बन सकेंगे और देश की बड़ी कंपनियों में काम सीखते हुए हर महीने कमाई भी कर पाएंगे। यह बदलाव लाखों छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका माना जा रहा है।
पहले इस योजना में सिर्फ वही छात्र आवेदन कर सकते थे जो रेगुलर पढ़ाई नहीं कर रहे हों लेकिन अब नियम बदल दिए गए हैं। सरकार ने फैसला लिया है कि अब ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं। इसका मतलब है कि पढ़ाई पूरी होने से पहले ही छात्र इंडस्ट्री का अनुभव ले सकेंगे।
इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को आर्थिक मदद भी दी जाएगी। शुरुआत में चयनित उम्मीदवारों को एक बार 6000 दिए जाएंगे। इसके बाद हर महीने लगभग 9000 तक का स्टाइपेंड मिलेगा जो 9 महीने तक दिया जा सकता है। हालांकि यह राशि कंपनी की पॉलिसी और इंटर्न के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी। कुछ कंपनियां अपने फंड से इससे ज्यादा भी दे सकती हैं।
इस योजना का लाभ हर कोई नहीं ले सकता। इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं जैसे कि-
कुछ खास कोर्स और संस्थानों के छात्रों को इस योजना से बाहर रखा गया है। जैसे-IIT, IIM, National Law University, IISER, NID और IIIT जैसे संस्थानों के ग्रेजुएट छात्र इस योजना का हिस्सा नहीं बन सकते। इसके अलावा CA, CS, MBA, MBBS जैसी उच्च डिग्री वाले छात्र भी इसके लिए पात्र नहीं हैं। जो छात्र पहले से किसी सरकारी इंटर्नशिप या अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में शामिल हैं वे भी आवेदन नहीं कर सकते।
इस योजना में चयन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के आधार पर होता है।
सबसे पहले पोर्टल पर आए आवेदन को कंपनियों की जरूरत के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
इसके बाद SC, ST, OBC जैसी श्रेणियों का भी ध्यान रखा जाता है ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।
आखिर में कंपनियां खुद इंटरव्यू या अपने तरीके से चयन करती हैं और योग्य उम्मीदवार को इंटर्नशिप के लिए चुनती हैं।
विज्ञापन