विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार, यदि किसी परिवार की दो बेटियां एक ही स्कूल, कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई कर रही हैं, तो उनमें से एक की ट्यूशन फीस या तो पूरी तरह माफ की जाएगी या उसकी भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

UP Government New Scheme : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लेने की तैयारी में है। प्रस्ताव के अनुसार, यदि किसी परिवार की दो बेटियां एक ही स्कूल, कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई कर रही हैं, तो उनमें से एक की ट्यूशन फीस या तो पूरी तरह माफ की जाएगी या उसकी भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सीधी राहत देने वाला माना जा रहा है। UP Government New Scheme
यह भी पढ़े काम नहीं मिलने पर भी खाते में आएगा पैसा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणा को अब शासन स्तर पर लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग ने इस योजना को अमल में लाने के लिए आवश्यक डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके तहत यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से जुड़े कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं का विस्तृत विवरण मांगा गया है। सरकार की योजना है कि यह लाभ केवल उन परिवारों को दिया जाए जो निर्धारित आय सीमा से नीचे जीवन यापन करते हैं। जानकारों की मानें तो यह प्रस्ताव केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी बोर्डों यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से जुड़े निजी एवं स्ववित्तपोषित संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं पर भी लागू होगा। विभाग ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और शिक्षा अधिकारियों से विस्तृत डेटा उपलब्ध कराने को कहा है। इस योजना को अंतिम रूप देने के लिए 1 जुलाई को एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इसमें बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, महिला कल्याण विभाग तथा वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसी बैठक में योजना के क्रियान्वयन मॉडल पर अंतिम चर्चा होगी। UP Government New Scheme
शासन स्तर से भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पात्र परिवारों की दूसरी बेटी की ट्यूशन फीस या तो संबंधित संस्थान द्वारा माफ की जाएगी, या फिर उसकी राशि की भरपाई सीधे राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और आर्थिक बोझ को कम करना है। जानकारों के अनुसार, 1 जुलाई की बैठक में तैयार किए गए ड्राफ्ट को अंतिम रूप देकर अगले महीने इसे कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है। यदि मंजूरी मिल जाती है, तो राज्य में एक ही परिवार की दो बेटियों में से एक की फीस माफी की व्यवस्था औपचारिक रूप से लागू हो जाएगी। UP Government New Scheme
विज्ञापन