Bharat's Rammay Celebration: इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमा, राम के रंग में नजर आए भरत
Bharat's Rammay Celebration
भारत
चेतना मंच
22 Jan 2024 04:13 AM
Bharat's Rammay Celebration: इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है। लेकिन उससे पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने शानदार शतक लगाया है। खास बात ये है कि इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत राम के रंग में नजर आए। भरत ने अपना ये शतक भगवान श्रीराम के नाम किया है।
भरत ने अपना शतक भगवान राम को समर्पित किया, Bharat's Rammay Celebration
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1748951174169149874
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए ये शतक बनाया। बल्लेबाज केएस भरत ने 165 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके की मदद से 116 रन बनाए। उनके इस शतक के चलते इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए के बीच खेला गया अनाधिकारिक टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर कोना भरत ने अपने इस शतक को भगवान श्रीराम को समर्पित किया है। जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर भी किया। उनके सेलिब्रेशन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
ऐसा रहा इस मैच का हाल
अगर इस मैच की बात करें, तो आखिरी दिन भारतीय टीम के सामने 490 रन का मुश्किल लक्ष्य था। तीसरे दिन के अंत में भारत ए की स्थिति नाजुक लग रही थी, क्योंकि इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 6 विकेट की जरूरत थी और इंडिया ए को जीत के लिए 331 रनों की जरूरत थी, इसलिए इंग्लैंड का पलड़ा भारी था। अंपायर्स ने जब चौथे और आखिरी दिन मैच ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया, तब भारत ने 125 ओवर में 5 विकेट पर 426 रन बनाए थे। इस तरह से वह लक्ष्य से 64 रन पीछे रह गया। जबकि इंग्लैंड को आखिरी दिन सिर्फ 1 विकेट ही मिल सका।
भरत ने पहले टेस्ट के लिए अपना दावा किया मजबूत
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की जो टीम चुनी गई है, उसमें 3 विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। उन 3 नामों में से एक नाम केएस भरत का भी है। इनके अलावा केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। अब इस प्रदर्शन के बाद भरत ने अपना दावा मजबूत कर लिया है। इसलिए संभव है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बतौर विकेटकीपर केएस भरत को मौका मिल जाए।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।