
लंकाशायर की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्कस हैरिस ने नॉर्थम्पटन के काउंटी ग्राउंड पर नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ चार दिवसीय मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 121 रनों की लाजवाब पारी में 18 चौकों की बरसात कर दी और अपनी क्लासिक बल्लेबाज़ी से ना केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि चयनकर्ताओं की नज़रों में भी एक बार फिर खुद को साबित किया। यह इस सीजन में उनका तीसरा शतक था। इतना ही नहीं, हैरिस इस समय काउंटी डिवीजन टू 2025 में टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों में 83.22 के औसत से 749 रन बना डाले हैं।