Gavaskar : गावस्कर का बड़ा बयान - भारत की बी टीम भी पाक को हरा देगी
Sunil Gavaskar
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:15 AM
Sunil Gavaskar : भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और महानतम बल्लेबाजों में से एक रहे सुनील गावस्कर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है। इस बार उन्होंने ऐसा बयान दिया जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने तजा बयान में कहा कि भारत की बी और सी टीम भी मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को हरा देगी। जिसपर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जेसन गेलेस्की ने कड़ी आलोचना की है।
कैसा रहा मेजबानों का प्रदर्शन ?
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में आयोजित किया गया। जहां सभी टीमों ने अपने मुकाबले पाकिस्तान में खेले वहीं भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेले। इस टूर्नामेंट में मेजबान पाकिस्तान का सफर सिर्फ चार दिनों का ही रहा , और मेजबान टीम टूर्नामेंट के शुरूआती चार दिनों के भीतर ही बाहर हो गई। जिसके बाद उसे अपने ही कई क्रिकेट दिग्गजो और प्रसंशको की आलोचना सुननी पड़ रही है।
क्या है पूरा मामला ?
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने हाल ही में यह बयान देते हुए कहा था कि मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली मौजूदा पाकिस्तानी टीम को भारत की बी और सी टीम भी चुनोती प्रदान कर सकती है और हरा भी सकती है। अब इस मुद्दे पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जेसन गेलेस्की ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं उनके इस बयानबाजी से सहमत नहीं हूं , मैंने उनके कुछ कमैंट्स देखे है। जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि भारत की बी और सी टीम भी मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को हरा सकती है, यह बयान पूरी तरह से बकवास है। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट सही खिलाड़ियों का चयन करता है और उन्हें मौका देता है और सही से समय देता है तो यह टीम किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखती है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सही चयन और सही सुविधाएं दी जाए तो यह किसी भी टीम को हरा सकती है। Sunil Gavaskar