Ind vs Aus 3 ODI : आखिरी मैच के लिए भारतीय टीम में सीनियरों की वापसी, प्लेइंग इलेवन में दिखेंगे कई बदलाव
भारत बनाम श्रीलंका
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:09 PM
Ind vs Aus 3 ODI : भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे एकदिवसीय मैच (Ind vs Aus 3 ODI) में 27 सितंबर को एक बार फिर आपस में टकराएँगी। दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा मैच, बुधवार को राजकोट में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त लेकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इसलिए ये मैच सीरीज के दृष्टिकोण से बेमानी हो गया है।
आखिरी मैच में भारतीय टीम इंडिया में दिखेंगे कई बदलाव
विश्व कप से पहले ये आखिरी मैच होने के कारण दोनों इस मैच को गंभीरता से लेंगी। इस सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए भारतीय टीम (Team India) ने अपने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया था, इस मैच में उन सभी की वापसी होगी। इन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज विराट कोहली, कुलदीप यादव और हार्दिक पांडया शामिल हैं, ये सभी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
अक्षर पटेल अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इस कारण वो तीसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं। उनके नहीं होने से अश्विन को एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अक्षर के अलावा जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल और खराब दौर से गुजर रहे शार्दुल ठाकुर को भी इस मैच में रेस्ट देने का निर्णय लिया गया है।
तीसरे मैच में भारतीय टीम इस तरह की नजर आ सकती है -
इस मैच में भारत की ओर से ओपनिंग की ज़िम्मेदारी कप्तान रोहित और ईशान किशन के कंधों पर रहेगी। जबकि मध्यम क्रम में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और विराट कोहली नजर आएंगे। इस कारण अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सूर्यकुमार यादव दिखाई नहीं देंगे। इसके बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांडया, आर अश्विन और रवीन्द्र जडेजा दिखाई देंगे।
कुलदीप यादव की भी इस मैच में वापसी होगी। वॉशिंगटन सुंदर को एक बार फिर मौका नहीं मिलता दिख रहा है। अगर टीम मैनेजमेंट रवीन्द्र जडेजा को रेस्ट देती है, तभी वॉशिंगटन सुंदर खेल सकते हैं। तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के हाथों में रहने की संभावना है। इस कारण शमी को प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना पड़ेगा।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश– दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube