India-England First Test, क्या इंग्लैंड इस बार भारत को टक्कर देगा?
India-England Test Series
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:15 AM
India-England First Test: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट खेलने के लिए दोनों टीमें गुरुवार, 25 जनवरी को मैदान में उतरेगीं। पहला टेस्ट 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। WTC के दृष्टिकोण से ये सीरीज दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये मैच सुबह 9.30 से शुरू होगा। मैच का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा पर किया जाएगा।
भारतीय टीम में रजत पाटीदार को मिली जगह, India-England First Test
इस सीरीज के पहले 2 मैचों से भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से अपना नाम वापस ले चुके हैं। भारतीय टीम में उनकी जगह रजत पाटीदार को मौका दिया गया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाती है या नहीं? भारत ने अपने स्क्वाड में एक और युवा खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी जगह दी है। इस मैच में केएल राहुल के बतौर बल्लेबाज खेलने की संभावना है, इसलिए भरत या जुरेल में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
India-England First Test: इंग्लैंड ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के युवा स्पिनर टॉम हार्टले इस मैच के जरिए अपना डेब्यू करेंगे। पिच में स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना को देखते हुए इंग्लैंड ने 3 स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। टॉम हार्टले के अलावा प्लेइंग इलेवन में युवा रेहान अहमद और जैक लीच को भी जगह दी गई है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।