India-England Second Test, क्या टीम इंडिया दूसरे मैच में वापसी करेगी?
India-England Test Series
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:35 PM
India-England Second Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। इस सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। सीरीज का दूसरा टेस्ट कल, 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। WTC के दृष्टिकोण से ये सीरीज दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये मैच सुबह 9.30 से शुरू होगा। मैच का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा पर किया जाएगा।
भारतीय टीम को लग चुके हैं इस मैच से पहले 2 झटके
टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने अपने नाम कर भारत को पहले ही चौंका दिया था। इंग्लैंड ने शानदार व[पसी करते हुए शानदार जीत हासिल की थी। भारत के लिए सिर्फ यही इकलौता झटका नहीं था, इसके बाद भारत को उसके 2 महत्वपूर्ण और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों केएल राहुल और जडेजा के बाहर होने से और भी झटके लगे। दोनों खिलाड़ियों ने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था।
India-England Second Test: भारतीय प्लेइंग इलेवन में परिवर्तन तय
दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में परिवर्तन होना तय है, क्योंकि पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल 2 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। इसलिए राहुल की जगह रजत पाटीदार या सरफराज में से एक का टेस्ट डेब्यू होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा रवीन्द्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव या वॉशिंगटन सुंदर में से किसी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। ये भी हो सकता है कि एक और ऑल राउंडर सौरभ कुमार को डेब्यू का अवसर मिल जाए।
India-England Second Test
भारतीय मैनेजमेंट इस मैच में पहले मैच में अनुपयोगी रहे शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज की जगह दूसरे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। उस स्थिति में भारत की ओर से 3 खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। क्योंकि फिर कुलदीप या सुंदर के अलावा सौरभ कुमार, रजत पाटीदार और सरफराज खान तीनों एक साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं।
India-England Second Test: दोनों टीमें इस प्रकार हैं –
दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम:
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, सौरभ कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, श्रीकर कोना भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आवेश खान , कुलदीप यादव और अक्षर पटेल।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।