IPL-2023 : धीमी ओवर गति के लिए डुप्लेसी पर 12 लाख का जुर्माना, आवेश को फटकार
Duplessy fined 12 lakhs for slow over rate, charge reprimanded
भारत
चेतना मंच
11 Apr 2023 04:25 PM
बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसी पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
लखनऊ ने यह मैच अंतिम गेंद पर एक विकेट से जीता, जिसके बाद उसके 11वें नंबर के खिलाड़ी आवेश खान ने उत्साह में अपना हेलमेट हवा में उछाला। इसके लिए मैच रेफरी ने उन्हें फटकार लगाई। इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ सोमवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल की आचार संहिता के तहत टीम का इस सत्र में यह पहला अपराध है, इसलिए कप्तान फाफ डुप्लेसी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बयान में कहा गया है कि जहां तक मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान का सवाल है, उन पर वित्तीय जुर्माना नहीं लगाया गया है और उन्हें केवल चेतावनी दी गई है। लखनऊ सुपर जाइंट्स के आवेश खान को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। आवेश ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक अपराध को स्वीकार किया है। आचार संहिता के लेवल एक अपराध में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।