IPL-2023 : KKR और RR के बीच आज होगा जोरदार मुकाबला
There will be a fierce competition between KKR and RR today
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:56 AM
आईपीएल 2023 में गुरुवार की शाम केकेआर (KKR) और राजस्थान रायल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। अंक तालिका में राजस्थान पाचवें स्थान पर जबकि कोलकाता की टीम छठवें नंबर पर है। रन रेट के मामले में राजस्थान आगे है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों ही टीमों को ये मुकाबला अपने नाम करना जरूरी है। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन में होगा। यानी बल्लेबाजों के लिए यहां पर मजे ही मजे हैं। कोलकाता की टीम अपने पिछले दो मुकाबले जीत चुकी है। वहीं, राजस्थान पिछला मैच हारकर खेलने आ रही है। इसलिए टीम को जीत के लिए पूरा जोर लगाना होगा। आपको बताते हैं कि आज के मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।
रिंकू और जयसवाल पर होंगी नजरें
दोनों टीमें आज का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेलेंगी और जीत की मकसद से एक-दूसरे का सामना करेंगी। वहीं, दोनों टीमों की बल्लेबाजों की बात करें तो सबकी नजरें कोलकाता के रिंकू सिंह और राजस्थान के ओपनर यशस्वी जयसवाल के होंगी। इस सीजन में दोनों बैट्समैन ने अपनी टीम को कई अहम जीत दिलाई है। इनका बल्ला आग उगल रहा है। जहां रिंकू सिंह अपनी टीम के लिए मैच फिनिश करते हैं, तो यही यशस्वी एक शानदार शुरुआत देते हैं।
बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है ईडन गार्डन की पिच
कोलकाता की पिच पहले के समय में गेंदबाजों को मदद करती थी। पर, नई पिच पर अब बल्लेबाजों का जोर चलता है। इसलिए यहां बड़े स्कोर बनते हैं और चेस भी आसानी से होते हैं। देखने वाली बात है कि आखिरी पारी में गेंदबाजों की प्लानिंग क्या रह सकती है। वहीं, पहले इस विकेट पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती थी। लेकिन, अब इस पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती है। क्योंकि बैटिंग के लिए यह पिच काफी मददगार साबित हो रही है।