IPL 2025 : SRH vs KKR आईपीएल में कैसा है अब तक का रिकॉर्ड
IPL 2025
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:51 PM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच रोमांचक मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि दोनों ने अब तक तीन-तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें से एक-एक में जीत हासिल की है और दो-दो मुकाबले हारे हैं। ऐसे में यह मैच जीतने वाली टीम को आगे की राह आसान हो सकती है, जबकि हारने वाली टीम के लिए टूर्नामेंट में बने रहना मुश्किल हो सकता है।
आईपीएल में SRH vs KKR का रिकॉर्ड
अब तक आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में केकेआर का पलड़ा भारी रहा है।
KKR ने 19 मुकाबले जीते हैं
SRH को केवल 9 बार जीत मिली है इस रिकॉर्ड से साफ है कि कोलकाता नाइट राइडर्स का दबदबा सनराइजर्स हैदराबाद पर ज्यादा रहा है।
पिछले सीजन में KKR का रहा था दबदबा
आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच कुल तीन मुकाबले खेले गए थे, और सभी मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की थी। खासतौर पर फाइनल मुकाबले में केकेआर ने SRH को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।
मौजूदा सीजन में दोनों टीमों की स्थिति
आईपीएल 2025 के अभी तक के प्रदर्शन की बात करें तो SRH ने तीन मुकाबलों में से एक में जीत हासिल की है और दो मुकाबले हारे हैं। पॉइंट्स टेबल में वह फिलहाल 8वें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -0.871 है।
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति और भी खराब है। तीन मुकाबलों में से एक में जीत और दो में हार के साथ वह फिलहाल आखिरी पायदान पर मौजूद है। उसका नेट रन रेट -1.428 है, जो टीम की खराब फॉर्म को दर्शाता है।