IPL 2025 : करन ब्रदर्स की बढ़ी मुश्किल : भारत-पाक तनाव बनी बाधा
IPL 2025
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 08:51 PM
IPL 2025 : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने न केवल राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है, बल्कि इसका असर अब खेल की दुनिया पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इस स्थिति का ताज़ा उदाहरण हैं इंग्लैंड के दो स्टार क्रिकेटर भाई—सैम करन और टॉम करन, जो मौजूदा हालात में दो अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं और उनकी सुरक्षित घर वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।
सैम करन IPL में, टॉम करन PSL में फंसे
इंग्लैंड के लिए खेलने वाले दोनों भाई सैम करन और टॉम करन 26 वर्षीय सैम करन बुरी तरह से फास गए है। बता दें कि सैम करन इस समय भारत में हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। वहीं दूसरी ओर उनके बड़े भाई टॉम करन पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेल रहे हैं। IPL 2025 को हाल ही में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है, जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL को यूएई शिफ्ट कर दिया है।
टॉम करन की मुश्किलें बढ़ीं
पाकिस्तान में बढ़ते तनाव और भारत के हवाई हमलों के चलते वहां के अधिकांश एयरपोर्ट सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए हैं। इससे पाकिस्तान में फंसे विदेशी खिलाड़ियों के लिए देश छोड़ना फिलहाल असंभव हो गया है। ऐसे में टॉम करन, जो पहले ही PSL में व्यस्त थे, अब तनावपूर्ण माहौल के बीच पाकिस्तान में फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए ब्रिटिश दूतावास और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) प्रयासरत हैं, लेकिन कोई स्पष्ट रास्ता अब तक नहीं निकल पाया है।
सैम करन भी असमंजस में
दूसरी तरफ, IPL के स्थगन से सैम करन की स्थिति भी अनिश्चित हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम के अभी दो लीग मैच बाकी हैं—राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ। IPL के शेष मैचों के पुनर्निर्धारण को लेकर BCCI ने कोई अंतिम तारीख घोषित नहीं की है, जिससे खिलाड़ियों की योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। IPL 2025 :