
IPL 2025 : आईपीएल 2025 का रोमांच अब अपने नाटकीय मोड़ पर है। आज 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें ऐसी भिड़ंत के लिए तैयार हैं, जो सीधे प्लेऑफ की राह तय कर सकती है। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि आशा और अस्तित्व की लड़ाई बन गया है।
जहां एक ओर मुंबई इंडियंस को घर में खेलने का फायदा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को ना सिर्फ वानखेड़े में जीतना है, बल्कि अपना अगला मैच भी हर हाल में अपने नाम करना होगा।
अगर मुंबई जीतती है, तो वो सीधे 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, वहीं दिल्ली के लिए ये हार टूर्नामेंट का अंत साबित हो सकती है।
अब तक IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच 36 मैच खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 20 और दिल्ली ने 16 मुकाबले जीते हैं।
वानखेड़े की बात करें तो वहां भी बाज़ी मुंबई के ही हाथ रही है — 10 में से 7 मैच उन्होंने जीते हैं, जबकि दिल्ली सिर्फ 3 बार विजेता बन सकी है।
तारीख: 21 मई 2025 (बुधवार)
मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
टॉस: शाम 7:00 बजे
स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा / हॉटस्टार
वानखेड़े की अपनी घरेलू धरती पर उतरेगी मुंबई इंडियंस की टीम एक मजबूत और संतुलित संयोजन के साथ। जहां शीर्ष क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, वहीं गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव और धार की भरपूर झलक है।
संभावित एकादश
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर)
रोहित शर्मा
सूर्यकुमार यादव
तिलक वर्मा
विल जैक्स –
नमन धीर –
हार्दिक पांड्या (कप्तान)
मिचेल सेंटनर
जसप्रीत बुमराह
ट्रेंट बोल्ट
दीपक चाहर
अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर),केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, फॉफ डुप्लेसिस, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान। IPL 2025