
IPL 2025 : आईपीएल (IPL) जैसे हाई-वोल्टेज क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांच का स्तर तब चरम पर पहुंचता है जब मैच टाई हो जाता है और बात सुपर ओवर तक पहुंचती है। दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला ऐसा ही रोमांचक रहा, जहां सुपर ओवर में दिल्ली ने जीत दर्ज की। पर क्या आपने कभी सोचा है, अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाए, तो नतीजा कैसे निकलता है?
सुपर ओवर एक तरह से टाई मैच का फाइनल राउंड होता है, जिसमें दोनों टीमों को एक-एक ओवर खेलने का मौका मिलता है।
इस ओवर में केवल 2 विकेट मिलते हैं। जैसे ही दो बल्लेबाज़ आउट होते हैं, उस टीम की पारी खत्म मानी जाती है। IPL 2025
मैच टाई होते ही 10 मिनट के अंदर सुपर ओवर शुरू किया जाता है।
जो टीम दूसरी पारी में बैटिंग करती है, वही टीम सुपर ओवर में पहले बैटिंग करती है।
हर टीम को केवल 3 बल्लेबाज और 1 ओवर (6 गेंदें) खेलने को मिलता है।
यदि बल्लेबाजी करने वाली टीम के 2 विकेट गिर जाते हैं, तो वह पारी समाप्त मान ली जाती है।
सुपर ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है।
सुपर ओवर उसी पिच पर खेला जाता है जब तक कि मैदान या अंपायर कुछ और तय न करें।
हर टीम को सुपर ओवर में 1 DRS (Decision Review System) की अनुमति होती है।
मैच में दी गई पेनल्टी, सुपर ओवर में भी लागू रहती है। IPL 2025
अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता है, तो 5 मिनट के अंदर दूसरा सुपर ओवर खेला जाता है।
जरूरत पड़ने पर लगातार सुपर ओवर तब तक होते हैं जब तक विजेता तय न हो जाए या एक घंटे का समय समाप्त न हो जाए।
अगर मौसम खराबी (जैसे बारिश) या किसी अन्य कारण से सुपर ओवर या उसके बाद के ओवर्स पूरे नहीं हो पाते, तो मैच टाई घोषित कर दिया जाता है।
मैच रेफरी और अंपायर्स यह तय करते हैं कि अंतिम सुपर ओवर कब होगा। IPL 2025 :