IPL : दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, स्टार्क ने वापसी से किया इनकार
IPL
भारत
RP Raghuvanshi
16 May 2025 05:34 PM
भारत
RP Raghuvanshi
16 May 2025 05:34 PM
IPL : दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल 2025 के आगे के मुकाबलों के लिए बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा जब टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारत वापस लौटकर टूर्नामेंट में आगे खेलने से इनकार कर दिया। बता दें कि अगले महीने महीने होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबलें के लिए मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा है।
सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट हुआ था स्थगित
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण IPL 2025 के मैचों को अस्थायी रूप से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान कई विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देशों को लौट गए थे। अब जब 17 मई से लीग के बचे हुए मैच दोबारा शुरू होने जा रहे हैं, तो अधिकांश विदेशी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ने के लिए भारत लौट रहे हैं। लेकिन मिचेल स्टार्क ने वापसी करने से मना कर दिया है, जो दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है।
दिल्ली की गेंदबाजी को लगा करारा झटका
मिचेल स्टार्क ने मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को नई धार दी थी। उन्होंने अब तक 11 मुकाबलों में 26.14 की औसत से कुल 14 विकेट हासिल किए हैं। कई मौकों पर उन्होंने मैच का रुख अपनी गेंदबाजी से पलट दिया था। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी दिल्ली के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है, खासकर जब टीम अंक तालिका में 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है और उनके लिए हर मुकाबला अब "करो या मरो" जैसा बन गया है।
अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लौट रहे भारत
जहां एक ओर मिचेल स्टार्क ने वापसी से इनकार किया है, वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस और सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड लीग के शेष मैचों के लिए भारत लौट रहे हैं, हालांकि हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इसी तरह मिचेल मार्श की वापसी भी तय मानी जा रही है, जबकि जोश हेजलवुड ने अभी तक अपनी वापसी को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। IPL :