विज्ञापन

वंशिका और कुलदीप की कहानी एकदम फिल्मी लगती है, लेकिन हकीकत में इससे भी ज्यादा दिल को छू लेने वाली है। दोनों की दोस्ती बचपन से है और लंबे वक्त से एक-दूसरे को समझते आ रहे हैं। यही वजह रही कि कुलदीप ने अपने बिजी क्रिकेट करियर के बावजूद सबसे पहले इस रिश्ते को ऑफिशियल करने का फैसला किया।
कुलदीप ने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि वो अपने पिता की प्रेरणा से क्रिकेटर बने हैं और अब वंशिका की सपोर्ट उनके निजी जीवन में उतनी ही अहम भूमिका निभाने जा रही है।
सगाई की तस्वीरों में कोई दिखावा नहीं, बल्कि सादगी और संस्कृति का बेहतरीन संगम नज़र आया। समारोह लखनऊ के एक निजी वेन्यू पर हुआ, जहां सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। कुलदीप और वंशिका ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज़ दिए, जो इस पल को और भी खास बना गए।
विज्ञापन