राजस्थान या मुंबई – आंकड़ों के जरिए जानें किसका पलड़ा भारी है?
IPL 2025
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:22 AM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर है और आज 1 मई को इसका 50वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के प्लेऑफ में जाने के लिहाज से बेहद अहम है।
कैसा रहा है अब तक इन दोनों टीमों का प्रदर्शन ?
आईपीएल 2025 में दोनों टीमके प्रदर्शन की बात की जाए , तो दोनों टीमों के प्रदर्शन में जमीन आसमान का अंतर है। जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले 10 मुकाबलों में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स का इस साल का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है। टीम ने अब तक खेले 10 मुकाबलों में से सिर्फ 3 मुकाबले ही जीतें है। IPL 2025
पॉइंट्स टेबल में क्या है दोनों टीमों की स्तिथि
आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल की बात की जाए , तो पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति एक दूसरे के बिलकुल विपरीत है। जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस 10 मैचों में से 6 मैच जीतकर 12 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों में से 3 मैच जीतकर 6 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर मौजूद है। IPL 2025
क्या कहते हैं अब तक के आंकड़े ?
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 30 मुकाबले हुए है। जिसमें दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इन 30 मुकाबलों में से मुंबई ने 15 मुकाबले अपने नाम किए ,तो वहीं राजस्थान ने 14 मुकाबलों में बाजी मारी हैं। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।