
Rishabh Pant : भारतीय क्रिकेट के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे चुनौतीपूर्ण क्रिकेट राष्ट्रों की सरजमीं पर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अब पंत बन चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।
जहां एमएस धोनी ने SENA देशों में कुल 1731 रन बनाए थे, वहीं पंत अब तक 1734* रन बनाकर उनसे आगे निकल गए हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि युवा पंत विदेशी धरती पर न सिर्फ टिकने की क्षमता रखते हैं, बल्कि वहां बड़ी पारियां खेलने में भी माहिर हो चुके हैं।
SENA देशों में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के सर्वाधिक रन
ऋषभ पंत – 1734* रन
एमएस धोनी – 1731 रन
फारुख इंजीनियर – 1099 रन
सैयद किरमानी – 785 रन
किरण मोरे – 627 रन