WPL 2024 Schedule बीसीसीआई ने जारी किया, इस तारीख को इसकी होगी शुरुआत
WPL 2024 Schedule
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:28 PM
WPL 2024 Schedule: बीसीसीआई ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा। इस बार भी पिछले साल की तरह ही कुल पांच टीमें होंगी, जो टूर्नामेंट में 22 मैच खेलेंगी। सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर होगा। जबकि Jio सिनेमा डब्ल्यूपीएल 2024 के मैचों की कई भाषाओं में लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के सभी मैच शाम 7.30 बजे शुरू होंगे।
WPL 2024 Schedule आया सामने
24 दिनों तक चलने वाले विमेंस प्रीमियर लीग में इस बार एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा। हर दिन सिर्फ एक ही मैच होगा। विमेंस प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली में खेले जाएंगे। विमेंस प्रीमियर लीग के सारे मुकाबले दो स्टेडियमों बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
दोनों स्टेडियमों को 11-11 मैचों की मेजबानी मिली है। शुरुआती मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और बाद के मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच डिफ़ेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रनर अप दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।