फोन खराब होने पर लोकल शॉप से कराते है ठीक, तो हो जाए सावधान
Mobile Repairing
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:33 AM
Mobile Repairing : आजकल हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। क्योंकि ये लोगों को आपनों से आसानी से कनेक्ट करा कर रखता है। जिसे आप अपने बजट के हिसाब से ही खरीद पाते है। चाहे हजारों का फोन हो या लाखों का जिसका होता है वो उसे बड़े ही सभांल का इस्तेमाल करते है। लेकिन जब फोन में अचनाक कोई दिक्कत आती है तो एक बड़ी भूल कर बैठते है। जिसमें हर मोबइल जल्द बाजी में आसपास की लोकल शॉप पर ठीक करा लेते है। जो आपको भारी पड़ सकता है।
क्या आप भी लोकल शॉप से ठीक कराते है फोन
कभी अचनाक आपका फोन भी काम करना बंद कर देता है, तो इसके लिए सावधान रहे और ठीक कराने के लिए लोकल शॉप पर देने से बचे। लोकल शॉप पर मोबाइल ठीक कराने से फोन में भविष्य में कई दिक्कत हो सकती है और आपका फोन एक साथ हजारों रुपए नुकसान दे सकता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि लोकल शॉप पर फोन ठीक कराने पर किस तरह की परेशानी होती है।
वाटर प्रूफ नहीं रहता फोन
सबसे पहले यह जान लें अगर आप अपना फोन लोकल शॉप पर ठीक कराने जाते है, तो आपका फोन वाटर प्रूफ नहीं रहेगा। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि लोकल शॉप पर आपके फोन को जुगाड़ से ओपन किया जाता है। और इसे ठीक करने के बाद ही बंद भी जुगाड़ी तरीके से किया जाता है। इस तरीके से फोन की पैकिंग ठीक तरीके से नहीं हो पाती। जबकि सर्विस सेंटर पर फोन को ओपन और बंद करने के लिए मशीन से ही पैकिंग की जाती है और इस तरीके से आपका मोबइल वाटर प्रूफ रहता है।
Mobile Repairing
चार्जिंग पोर्ट खराब होने का रहता है डर
अगर आप भी जल्द बाजी में कुछ खराबी के कारण आपने फोन को लोकल शॉप से ठीक करा लेते हो, तो आपके फोन का चार्जिंग पोर्ट खराब होने का खतरा रहता है। बता दें लोकल शॉप पर जो टेक्नीशियन रहते है वो ट्रेंड नहीं होते हैं। जबकि कंपनी के सर्विस सेंटर पर जो टेक्नीशियन काम करते है वो इस काम अच्छे से करना जानते है। इसी वजह से सर्विस सेंटर पर फोन को नुकसान होने का डर भी कम रहता है।
मोबाइल से डेटा चोरी होने का डर
सबसे कीमती होता है आपका डेटा, अगर आप फोन को लोकल शॉप ठीक कराने के लिए देते हो, तो हो सकता है आपका डेटा चोरी हो जाए। क्योंकि वहां कोई विश्वसनीय व्यक्ति नहीं होता। ऐसे में आपका अहम डेटा मोबाइल में से चोरी होने का डर रहता है। जबकि कंपनी के सर्विस सेंटर पर ऐसा नहीं है, जब मोबाइल ठीक कराने के लिए आप कपंनी देते हैं तो आपके डेटा की जिम्मेदारी उन्हीं की होती है। ऐसे में आप कंपनी के सर्विस सेंटर पर फोन ठीक कराते हैं तो आपको कोई डर नहीं रहता।
पैसों की होती है बचत
अगर आप किसी लोकल शॉप पर मोबइल ठीक कराने जाते है तो वो आपसे औने पौने दाम मांग लेते है। जबकि कंपनी के सर्विस सेंटर पर मोबाइल ठीक कराने के लिए एक स्टैंडर्ड अमाउंट होता है और वो भी कंपनी के अकाउंट में जाता है। ऐसे में कंपनी के सर्विस सेंटर पर फोन ठीक कराने से आपके पैसे भी बच सकते है। Mobile Repairing