आपकी ये गलतियां कर सकती है बड़ा धमाका, भूल जाएंगे मोबाइल चलाना
Mobile Tips
भारत
चेतना मंच
22 May 2024 06:44 PM
Mobile Tips : आजकल स्मार्टफोन (Smartphone) हर किसी के पास मौजूद है। फोन से जुड़ी ऐसी कई जानकारियां हैं जो आपको पता होना बेहद जरूरी है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के चलते बात आपके जान पर भी आ सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बहुत काम की जानकारी देने वाले हैं। चलिए जान लेते हैं।
Mobile Tips
जब भी आपका Smartphone बेहद गर्म हो जाता है तो आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आता होगा कि, कहीं हमारे फोन की बैट्री न फट जाए क्योंकि आपकी एक गलती एक बड़ा धमाका कर सकती है। फोन के साथ कंपनी की तरफ से ग्राहकों को कम्पैटिबल चार्जर दिया जाता है जिससे हम अपना फोन चार्ज करते हैं, लेकिन कई बार हम ऐसी गलती कर देते हैं जिससे हमारा स्मार्टफोन फटने का डर बढ़ जाता है। फोन को चार्ज करने के लिए किसी भी मैकेनिकल चार्जर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब आपके दिमाग में ये सवाल आ रहा होगा कि मैकेनिकल चार्जर किसे कहते हैं? तो हम आपको बता दें कि Mechanical Charger उन चार्जर को कहा जाता है जो हाथ से घूमाने पर मैकेनिकल एनर्जी को इलेक्ट्रिकल एनर्जी में कंवर्ट करके फोन को चार्ज करने लगता है।
इन तरीकों से फट सकता है बैटरी
हम जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं उसमें लिथियम-ऑयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। लिथियम-ऑयन बैटरी ओवरचार्ज भी हो सकती है। ये बात तो साइंटिफिकली प्रूवन है कि लिथियम-ऑयन बैटरी ओवरचार्ज भी हो सकती है जिससे बैटरी ओवरहीट हो जाता है और फटने और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए फोन की बैटरी को ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए हैंडसेट निर्माता कंपनियां एक खास सिस्टम को इंस्टॉल करती है। जिसका फायदा ये है कि लोगों के फोन की बैटरी 100 चार्ज होने के बाद सिस्टम पावर अपने आप कट हो जाता है।
ये गलतियां करने से बचें
ज्यादातर लोग स्मार्टफोन को चार्ज पर लगाकर उसे निकालना भूल जाते हैं। हालांकि इससे फोन का पावर कट तो हो जाता है लेकिन फोन ओवरहीट हो जाता है जिसके कारण बैटरी फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फोन को चार्ज करके तुरंत हटा लें।
अगर आपके फोन का ऑरिजनल चार्जर खराब हो जाए तो लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने से बचें।
अधिकतर लोग फोन को चार्ज पर लगाकर कॉल रिसीव कर लेते हैं जिसके कारण फोन की बैटरी बहुत हीट हो जाती है। इसलिए फोन को चार्ज पर लगाकर कॉल पर बात करने की गलती न करें।