
Uttarakhand Tourism[/caption]
क्यों विशेष है यह समय : अक्टूबर व नवम्बर में सर्दी चरम पर नहीं होती. न ही गर्मी का मौसम होता है. गलेशियर, पर्वत, देवदार के जंगल, झीलें, बुग्याल के सौंदर्य को देखा जा सकता है. इस समय पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी होती है, यह भी बर्फबारी देखने के शौकीन लोगों के लिए खास होता है. दिसंबर में बर्फबारी से पहाड़ी इलाके पैक होते हैं, जिससे नैसर्गिक सौंदर्य के दर्शन नहीं हो पाते.