ऑक्टोपस ने थामा महिला का हाथ, दिखाया खजाने का रहस्यमयी रास्ता
Viral Video
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:57 AM
Viral Video : समुद्र ने अपने गोद में न जाने ऐसे कितने राज छिपा रखे हैं जिसके बारे में सुनकर दंग रहना तो तय है। समुद्र की गहराई में ऐसे कई जीव छिपे बैठे हैं जिनकी हकीकत जानकर इंसानों को अपने आंखों पर भरोसा कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की एक महिला गोताखोर के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गए हैं।
Viral Video
इन दिनों समुद्र की गोद में छिपे एक जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बना हुआ है। आपने समुद्री जीव के बारे में ऐसे कई अनोखे किस्से सुने होंगे जिसके बाद आपके लिए भी समुद्र की सैर करना एक ख्वाब बन गया हो गया होगा। समुद्र की दुनिया से ऐसे कई किस्से सुनने को मिल जाते हैं जो बेहद खास और अलग होते हैं। इन्हीं में से एक किस्सा चर्चाओं में आ गया है और वो किस्सा है समुद्री जीव ऑक्टोपस (Octopus) का एक ऑस्ट्रेलियन महिला गोताखोर को खजाने के पास ले जाना। चलिए जान लेते हैं क्या है ये दिलचस्प किस्सा?
Octopus ने दिखाया महिला को खजाने का द्वार
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली जूल्स केसी किसी काम से समुद्र में उतरी थी, इसी बीच समुद्र का अजीबो-गरीब जीव ऑक्टोपस ने उनका हाथ पकड़ लिया और उसे समुद्र के बीच छिपे हुए एक खजाने के पास ले गया। हालांकि पहले महिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ये उसके साथ क्या हो रहा है। महिला के बार-बार प्रयास करने पर भी जब ऑक्टोपस ने उसका हाथ नहीं छोड़ा, तो वो समझ गई Octopus उससे कुछ कहना चाहता है। इसके बाद महिला ऑक्टोपस के पीछे गुमनाम रास्ते में चलने लगी। इसी बीच उसे समुद्र में कुछ ऐसा दिखा जिससे वो दंग रह गई।
जूल्स का कहना है कि, समुद्र के अंदर जाते ही उन्हें एक बड़ा झटका तब लगा जब वो Octopus उन्हें एक कब्र के पास ले गया, जो दो स्टील के खंभों के बीच बंधा हुआ था। उस कब्र के पत्थर पर एक छोटे सफेद कुत्ते को पकड़े हुए एक आदमी की तस्वीर थी। हैरान करने वाली बात तो ये थी कि कब्र दिखाने के बाद वो ऑक्टोपस वहां से चला गया। हालांकि जूल्स ने अब तक इस बात का खुलासा तो नहीं किया है कि उस कब्र के अंदर और उसके आसपास कौन सा खजाना छिपा हुआ था, लेकिन ऑक्टोपस का उनका हाथ पकड़ना और उन्हें उस कब्र तक ले जाना वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।