New Delhi News : दक्षिण, पश्चिम और बाहरी दिल्ली क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
Water supply will be affected in South, West and Outer Delhi areas
भारत
चेतना मंच
31 Jan 2023 08:14 PM
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजीबी) के भूमिगत जलाशय की सालाना सफाई करने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिमी, बाहरी और दक्षिणी क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
इन क्षेत्रों में जनकपुरी, महरौली, मंगोलपुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, विजय नगर, रूप नगर, रिठाला और ओल्ड राजिंदर नगर शामिल हैं। इनके अलावा, सर गंगा राम अस्पताल और दिल्ली विश्वविद्यालय इलाके में भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर कहा कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना सफाई के कारण 31 जनवरी और एक फरवरी को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।