क्या अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत से जुड़े चित्रकूट जेल में अवैध मुलाकात के चर्चित मामले में आज कोई अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आएगा ? उत्तर प्रदेश के इस चर्चित प्रकरण में शुक्रवार को बांदा स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में सुनवाई होनी है।

UP News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला जेल में विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत की नियम विरुद्ध मुलाकात के चर्चित मामले में शुक्रवार को बांदा स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में सुनवाई होगी। मामले में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत समेत जेल के तत्कालीन अधिकारी और अन्य आरोपी शामिल हैं। बता दें कि 10 फरवरी 2023 को तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चित्रकूट जिला जेल में संयुक्त रूप से छापा मारा था। इस दौरान विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रहती थीं। UP News
यह भी पढ़ें :चक्रवात का असर, 24 घंटे में 8 डिग्री गिरा पारा, बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
छापेमारी के दौरान जेल परिसर में कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने का मामला भी सामने आया था। इसके बाद कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक नियाज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान और सपा नेता फराज खान समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। UP News
इसे भी पढ़ें मंदिरों कीमूर्तियां क्षतिग्रस्त करने वाला हिरासत में, पूछताछ में बताई हैरान करने वाली वजह
मामले की जांच शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने की थी। जांच में जेल के भीतर नियम विरुद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराने और मुलाकात के बदले लेनदेन किए जाने के आरोप भी सामने आए थे। फिलहाल मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में विचाराधीन है। UP News :
विज्ञापन