पूर्व पीएम के गांव में 105 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, अटल की प्रतिमा का होगा अनावरण
Agra News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
25 Dec 2023 04:52 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
25 Dec 2023 04:52 PM
Agra News : उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को आगरा पहुंचेगें। जहां वह जिले के में आयोजित पूर्व पीएम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यानथ करीब 105 करोड़ की सौगात भी आगरा जिले के लोगों को देगें।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बटेश्वर में यहां तीन दिवसीय कृषि मेला के उद्घाटन के साथ ही जनसभा भी संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम योगी अटल बिहारी वाजपेयी संकुल केंद्र, अटलजी की प्रतिमा का अनावरण भी करेगें, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर में ही ब्रज एयर सफारी की हेलीकॉप्टर सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
सीएम देगें 105 करोड़ की सौगात
सीएम दौरे को लेकर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जनकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 11: 45 बजे राजकीय वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से 11:50 पर वह राजकीय हेलीकाप्टर से बटेश्वर के लिए उड़ान भरेंगे। जिसके बाद दोपहर 12:10 बजे से दोपहर एक बजे तक सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 13:5 बजे खेरिया एयरपोर्ट से सीएम योगी प्रस्थान करेंगे। बटेश्वर में सीएम योगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी बटेश्वर से आगरा से गोवर्धन तक हेलीकाप्टर सेवा की भी शुरुआत करेंगे। जहां बटेश्वर में वह 105 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
Agra News जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी
आपको बता दे कि सीएम योगी बृज क्षेत्र की काशी बटेश्वर में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री का सभा पंडाल बीजेपी के झंडे के रंग जैसा बनाया गया है। जनसभा स्थल पर बैठने के लिए करीब पांच हजार कुर्सियां डाली गई हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंकी है। इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गांव-मोहल्लों और कस्बों में प्रचार प्रसार कर चलो बटेश्वर का आह्वान भी बहुत जोरों शोरो से किया था।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास और लोकार्पण
बटेश्वर में सीएम योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को करीब 105 करोड़ रुपए की अलग अलग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेगें। जिसमें जैन तीर्थ स्थल, बटेश्वर मंदिर काम्प्लेक्स, बटेश्वर मंदिर काम्प्लेक्स, प्राचीन मंदिरों का हेरिटेज कन्जर्वेशन, प्राचीन पवित्र कुण्ड का पर्यटन विकास, प्राचीन मंदिरों का फसाड लाइटिंग, लेजर शो की स्थापना, स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म स्थली पर स्मारक का निर्माण सहित वन क्षेत्र ईको टूरिज्म परिजनाएं शामिल है।