
Akash Anand News : बहुजन समाज पार्टी के भावी वारिस आकाश आनंद को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। आकाश आनंद को खुद बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती ने अपना वारिस घोषित किया था। अचानक आकाश आनंद मायावती के वारिस नहीं रहे। ऐसा क्या हो गया कि आकाश आनंद के मायावती का वारिस बनने पर ब्रेक लग गया? आकाश आनंद को बसपा का बड़ा नेता बनने से पहले ही पीछे क्यों धकेल दिया गया? क्या आकाश आनंद का रास्ता भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रोका है? इस प्रकार के अनेक सवाल उठाए जा रहे हैं। आकाश आनंद के कैरियर पर ब्रेक लगने का कारण खोजने में राजनीतिक विश्लेषकों के पसीने छूट रहे हैं।