उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कई प्रमुख धार्मिक स्थल जल्द ही सोलर लाइटों की रोशनी से जगमग नजर आएंगे। कन्नौज से सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सांसद निधि (MP Fund) से जिले के 19 मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

UP News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कई प्रमुख धार्मिक स्थल जल्द ही सोलर लाइटों की रोशनी से जगमग नजर आएंगे। कन्नौज से सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सांसद निधि (MP Fund) से जिले के 19 मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा सरायमीरा क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट लगाने और ग्राम मानपुर में 500 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई है। अखिलेश यादव ने सभी स्वीकृत प्रस्तावों को आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के पास भेज दिया है। सांसद की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित प्रस्तावों को पोर्टल पर अपलोड कर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए। UP News
यह भी पढ़े न्याय की गुहार लेकर टावर पर चढ़ गया युवक, 16 घंटे बाद भी नहीं उतरा
समाजवादी पार्टी के नेता जय कुमार तिवारी ने बताया कि सांसद निधि से जिन धार्मिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाने की मंजूरी मिली है, उनमें जिले के विभिन्न विकासखंडों के मंदिर और आश्रम शामिल हैं।
जलालाबाद विकासखंड के मठिया शिव मंदिर, मिरगांवा स्थित बजरंगबली मंदिर, खिरजापुर गमा देवी मंदिर, रामपुर निवादा रेगावां बालाजी मंदिर, परसपुर सरैया बजरंगबली मंदिर, नदसिया बालाजी मंदिर, जलालपुर मतौली स्थित फूलनदास समाधि स्थल, सतौरा हनुमान मंदिर और अलीनगर ब्रह्मदेव मंदिर में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसी तरह गुगरापुर विकासखंड के चिंतामणि मंदिर, मामा भोले मंदिर, स्वामी हरिश्चंद्र आश्रम, करीमपुर आश्रम और भिम्मापुरवा कटरी अमीनाबाद स्थित शिव मंदिर को भी इस योजना में शामिल किया गया है। UP News
इस भी पढ़े :प्रेमिका से मिलने गया था आखिरी बार, लौट नहीं सका युवक,हत्या से हड़कंप
कन्नौज विकासखंड क्षेत्र के कुतलूपुर स्थित मांडवी देवी मंदिर, हजारा महादेवी मंदिर, शहर के सिद्धनाथ बाबा मंदिर और भटपुरी स्थित बाबा पंचमुखी महादेव मंदिर में भी सोलर लाइट लगाने की योजना है।
सांसद अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद संबंधित विभाग जल्द ही इन कार्यों को शुरू कर सकते हैं। सोलर लाइट लगने से मंदिर परिसरों में रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। कन्नौज संसदीय क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों पर रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। शाम के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आने वाले लोगों को अंधेरे की समस्या से जूझना पड़ता था। अब सोलर लाइट लगने के बाद धार्मिक स्थलों पर प्रकाश की स्थायी व्यवस्था हो सकेगी। इससे श्रद्धालुओं को रात में आने-जाने में आसानी होगी और मंदिर परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। UP News :
विज्ञापन