अंबेडकरनगर सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह टांडा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर हसनपुर सुन्थर गांव के पास हुई।

UP News : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। हादसा मंगलवार सुबह टांडा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर सुन्थर गांव के पास हुआ। टक्कर मारने के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। UP News
यह भी पढ़ें इमरान मसूद का बड़ा बयान - सभी 403 सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय शैलेश कुमार अपनी मां प्रेमा देवी को लहलादपुर स्थित ननिहाल से लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान हसनपुर सुन्थर गांव के पास पीछे से आए एक सीएनजी ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में शैलेश कुमार के बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी मां प्रेमा देवी को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मदद मिलने पर दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। शैलेश की स्थिति को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए महामाया मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया गया। UP News
इसे भी पढ़ें रायबरेली मेंट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार
दुर्घटना के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। टांडा कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी के मुताबिक, मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। UP News ::
विज्ञापन