अमेठी में दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री केनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल, आकर्षक गेट, और बैंड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। करीब 40 साल पुरानी रामघाट पर सामूहिक विसर्जन की परंपरा के बीच विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

UP News : अमेठी नगर में दुर्गा पूजा विसर्जन और पंडाल प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री केनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आकर्षक पंडालों, गेट, रोड लाइट और बैंडों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सोनू प्रसाद ने प्रेस को कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। UP News
यह भी पढ़ें : 25 साल से सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीण, अब बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
समिति अध्यक्ष सोनू प्रसाद ने बताया कि अमेठी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पिछले करीब 40 वर्षों से रामघाट पर सामूहिक रूप से विसर्जन किया जाता रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी विसर्जन की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। UP News
इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: कौशांबी हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, लोगों ने लगाया जाम
इस बार अमेठी नगर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई है। पंडालों के आकर्षक गेट, सजावट, रोड लाइट और साउंड व्यवस्था के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही करीब पांच से छह प्रसिद्ध बैंड भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। समिति के मुताबिक, इस वर्ष प्रतियोगिता में तीन से चार धमाल भी शामिल किए गए हैं। नगर में रोशनी से सजे पंडालों और अन्य आकर्षक व्यवस्थाओं का मूल्यांकन भी किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य दुर्गा पूजा की भव्यता के साथ बेहतर सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करना है। UP News
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम छह बजे हनुमानगढ़ी मंदिर पर किया जाएगा। आयोजन में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, राजपरिवार के राजकुमार अनंत विक्रम सिंह और जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल महेश सोनी के शामिल होने की संभावना है। UP News
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण मध्यरात्रि 11 से 12 बजे के बीच देखने को मिलेगा। समिति के मुख्य संरक्षक एवं अमेठी नरेश डॉ. संजय सिंह मंच पर पहुंचेंगे। उनके नेतृत्व में गेट और रोड लाइट प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह है। UP News
विज्ञापन