अमेठी में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले के सभी नौ मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए।

UP News : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत अमेठी जिले में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले के सभी नौ मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। जिला प्रशासन के अनुसार, इस दौरान 88.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं। UP News
यह भी पढ़ें : दो बीघा जमीन के लिए भाई ही बना भाई का कातिल ! बरेली में खूनी रिश्ते का खौफनाक अंत
शिक्षक निर्वाचन के लिए अमेठी जिले में बनाए गए सभी नौ मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार मतदान कराया गया। मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन और आवश्यक व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी गई। जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के साथ कुल मतदान प्रतिशत 88.35 दर्ज किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन ने सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौरीगंज तहसील के साथ जामों, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, सिंहपुर और बहादुरपुर विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का दौरा किया। इसके अलावा तिलोई स्थित सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। UP News
इसे भी पढ़ें : वाराणसी से दिल्ली के लिए चलेगी स्लीपर वंदे भारत, जानें रूट और टाइमिंग
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा इंतजामों और निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों की निगरानी करते रहे। मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के एजेंट भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन के अनुसार, सभी नौ मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और जिले में कुल 88.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। UP News
विज्ञापन