क्या आप अमेठी में रहते हैं और अभी तक आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है ? क्या आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है या आप 1 जनवरी 2027 तक 18 साल के होने वाले हैं? आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अमेठी जिला प्रशासन ने मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

UP News : आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। UP News
यह भी पढ़ें : बलिया में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, घर-घर जाकर 40 सवाल पूछेंगे प्रगणक
डीएम ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का समायोजन और पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा। नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और दावे-आपत्तियां दर्ज करने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। UP News
इसे भी पढ़ें : पूर्व IAS राम बहादुर ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने कही ये बात
मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित किया जाए, जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष के हो जाएंगे। पात्र युवाओं से फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जाएगा। डीएम ने उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को बीएलओ तथा सुपरवाइजर के साथ बैठक कर पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने राशन कार्ड धारकों, मनरेगा जॉब कार्ड धारकों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं सहित अन्य पात्र लोगों की सूची तैयार कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। UP News
जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में महिला और पुरुष मतदाताओं के अनुपात पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने विवाह के बाद दूसरे स्थान पर आईं उन महिलाओं को भी चिह्नित करने के निर्देश दिए, जो संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पंजीकरण की पात्रता रखती हैं, लेकिन उनका नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं है। अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और निर्धारित समयसीमा की जानकारी देने को कहा गया। UP News
बैठक में जनगणना 2027 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना होगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। डीएम ने अधिकारियों को स्वगणना के महत्व और प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, ताकि लोग निर्धारित अवधि में इसमें भाग ले सकें और घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को आवश्यक सहयोग दें। जिलाधिकारी ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची निष्पक्ष निर्वाचन की आधारशिला है। इसलिए निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण और जनगणना से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। UP News
विज्ञापन