उत्तर प्रदेश में किसानों के मुद्दों और प्राधिकरणों में अटके मामलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात की।

UP News : उत्तर प्रदेश में किसानों की लंबित समस्याओं और प्राधिकरणों में अटके मामलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात की। मुजफ्फरनगर स्थित भारतीय किसान यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से जुड़े किसानों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही गुर्जर-जाट समाज के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर भी बातचीत की गई। 29 अक्टूबर 2026 को हुई इस मुलाकात में अशोक भाटी ने कहा कि तीनों प्राधिकरणों से जुड़े किसानों के कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने किसानों के लंबित कार्यों का निस्तारण कराने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेने की जरूरत पर जोर दिया। UP News
यह भी पढ़ें :सपा में घमासान, मुस्लिम समाज पर टिप्पणी को लेकर दो गुट आमने-सामने
अशोक भाटी ने राकेश टिकैत को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपने अधिकारों और लंबित कार्यों के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उनमें असंतोष बढ़ रहा है। इस दौरान किसानों के मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति और समस्याओं के समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रयास करने के विषय पर भी चर्चा हुई। UP News
इसे भी पढ़ें : दीपदान मेले स पहले मंदाकिनी में लगाए बैराज के फाटक, बढ़ेगा जलस्तर
मुलाकात के दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने गुर्जर स्वाभिमान रैली के सफल आयोजन पर अशोक भाटी को बधाई दी। उन्होंने राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं अशोक भाटी ने राकेश टिकैत को गुर्जर पत्रिका भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। UP News
अशोक भाटी ने बताया कि जल्द ही गुर्जर-जाट सम्मेलन का दोबारा आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करना है। इस मुलाकात में सिंहराज गुर्जर, विपिन प्रधान, बलजीत भड़ाना और बिंटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। UP Newsे
विज्ञापन