Atiq Murder Case : एसआईटी ने किया अतीक, अशरफ की हत्या की घटना का नाट्य रूपांतरण
SIT dramatized the incident of Atiq, Ashraf's murder
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:42 PM
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या की घटना का एसआईटी, फारेंसिक टीम और न्यायिक जांच आयोग की टीम ने नाट्य रूपांतरण किया।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि एसआईटी और अन्य टीमें दोपहर करीब डेढ़ बजे घटनास्थल काल्विन हास्पिटल पहुंची। वहां पहले से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान, एडीजी भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा और संयुक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि घटना के नाट्य रूपांतरण के दौरान अतीक और अशरफ के जीप से उतरने से लेकर अस्पताल के भीतर दाखिल होने और मीडियाकर्मियों द्वारा बाइट लेने के दौरान तीन युवकों द्वारा फायरिंग करने का दृश्य दोहराया गया।
जांच में कई सुराग मिलने की उम्मीद
सूत्रों ने बताया कि इस नाट्य रूपांतरण के दौरान उन सभी पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर रखा गया, जो अतीक और अशरफ की हत्या के समय मौजूद थे। इस नाट्य रूपांतरण से इस घटना की जांच में कई सुराग मिलने की संभावना है। उनके आधार पर आरोपियों से पूछताछ की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब पुलिस उन्हें चिकित्सा परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल में लेकर दाखिल हुई। हमलावरों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को सीजेएम डीके गौतम की अदालत ने इन आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड में सौंपा था।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।