Auraiya News : आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ पत्नी को देख पति ने दी दोनों को दर्दनाक मौत
Auraiya News: Seeing wife with lover in objectionable condition, husband gave painful death to both of them
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:38 PM
Auraiya News : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले नंदपुर गांव में देर रात एक बजे घर की छत पर पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति ने गुस्से में दोनों की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Auraiya News :
दोनों को बांधकर की हत्या
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पहुंचीं पुलिस को नंदपुर निवासी सेवाराम दोहरे की छत पर पत्नी रागिनी व गांव के रिंकू यादव के खून से लथपथ शव मिले। दोनों के चेहरे बुरी तरह कुचले थे और शरीर पर चोटों के निशान मिले। उनके पास मौजूद हत्यारोपी पति भी खड़ा था। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात लगभग एक बजे वह परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। कुछ देर बाद आहट मिलने पर आंख खुली, तो पत्नी गायब थी। वह छत पर पहुंचा, तो रिंकू यादव पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में था। इस पर वह अपना आपा खो बैठा। उसने रिंकू को पकड़ लिया और उसके साथ पहले मारपीट की। फिर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध कर छत पर डाल दिया। इसके बाद अपनी पत्नी के भी हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद दोनों की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी।
112 पर फोन कर खुद दी सूचना
दोनों के मरने के बाद हत्यारोपी डायल 112 पर फोन करके खुद पुलिस को जानकारी दी। एक साथ दो लोगों की हत्या की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि हत्यारोपी पति को हत्या में प्रयुक्त ईंट के साथ गिरफ्तार कर लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ कार्रवाई की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अन्य परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।