UP News : भारतीय जनता पार्टी का नया नारा : "अबकी बार 400 पार"
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:33 AM
UP News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तमाम नेता लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी में जुट गए हैं। इस चुनाव के लिए BJP. ने एक नया नारा घोषित किया है। भाजपा का यह नया नारा है "अबकी बार 400 पार" BJP के इस नारे का मतलब साफ है कि लोकसभा चुनाव-2024 में पार्टी 400 से अधिक लोकसभा की सीट जीतने के इरादे से चुनाव मैंदान में उतरेगी।
UP News in hindi
उत्तर प्रदेश पर खास नजर
आपको बता दें कि लोकसभा की सीटों के मामले में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। इसी कारण BJP तता अन्य राजनीतिक दलों की खास निगाह उत्तर प्रदेश के ऊपर है। अकेले उत्तर प्रदेश से लोकसभा की 80 सीट आती हैं। वर्ष-2014 के चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 73 सीट जीत ली थी। वर्ष-2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने उत्तर प्रदेश की 64 सीट अपने नाम कर ली थी। लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट जीतने का दावा कर रही है। इसी दावे को पूरा करने के लिए पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव -2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
लखनऊ में खास बैठक
आपको बता दें कि बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में अहम बैठक बुलाई गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में यूपी के सभी जिलाध्यक्षों को बुलाया गया। इसके साथ ही सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला प्रभारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी भी इस बड़ी बैठक में शामिल हुए हैं।
2019 में बीजेपी ने जीती थीं 62 सीटें
लोकसभा चुनाव में बीजेपी का यूपी पर खास फोकस है, क्योंकि लोकसभा में सबसे ज्यादा सीटें (80) यूपी से है। लोकसभा के पिछले दो चुनावों में यूपी में बीजेपी को बड़ी सफलता हासिल हुई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को यूपी में 64 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इनमें से 62 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने यूपी में 73 सीटों पर जीत हासिल की थी। जिनमें से 71 सीटें अकेले बीजेपी ने जीती थी। हालांकि बीजेपी ने विपक्ष को कड़ी चुनौती देते इस बार यूपी में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
पीएम ने भी कर चुके बैठक
बता दें कि इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं क्षेत्र के संयोजकों, सह-संयोजकों की संगठनात्मक बैठक ली। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय, सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी भी उपस्थित रहे थे। वहीं बीते 23 दिसम्बर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में दो दिवसीय की गई थी। इसमें केंद्रीय नेतृत्व ने इंडिया गठबंधन के दलों द्वारा एक साथ चुनाव लड़ने के प्रयासों के मद्देनजर लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की थी।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।