
Big breaking today : दुनियाभर के राम भक्तों के लिए बड़ी बल्कि सबसे बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर के खुलने का समय आ गया है। राम मंदिर का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। उदघाटन समारोह को भव्य स्वरुप देने के लिए केंद्र सरकार व UP की सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।
अयोध्या में बन रहे भव्य, दिव्य तथा अदभुत राम मंदिर का उदघाटन ठीक चार महीने बाद जनवरी 2024 में होगा। इस उदघाटन के मुख्य अतिथि PM नरेंद्र मोदी होंगे। PM मोदी को उदघाटन का न्यौता देने के लिए यूपी के CM योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 5 सितंबर को भारत की राजधानी दिल्ली में पहुंच रहे हैं। दिल्ली में सीएम योगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे हैं।
इस मुलाकात को दोनों नेताओं की सबसे खास मुलाकात बताया जा रहा है। भाजपा के दोनों नेताओं की इस मुलाकात को ऐतिहासिक क्षण के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को सीएम योगी पीएम योगी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के उदघाटन का न्यौता देंगे।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है...