उत्तर प्रदेश की लुटेरी दुल्हन के 4 राज्यों के रैकेट का खुलासा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:28 AM
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक परिवार द्वारा चलाए जा रहे लुटेरी दुल्हन के रैकेट (Bride Robbery Racket) का खुलासा हुआ है, जिसमें एक पूरी परिवार की महिलाएं शादी के नाम पर युवाओं से ठगी करती थीं। इस मामले में अब तक परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि गैंग की फरार सदस्य काजल को राजस्थान पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़ लिया है। -UP News
इस परिवार में भगत सिंह, उनकी पत्नी सरोज सिंह, बेटी तमन्ना, बेटा सूरज और काजल शामिल थे। ये लोग शादी के नाम पर कई राज्यों के युवाओं को ठग चुके थे। काजल और उसकी बहन तमन्ना युवाओं को अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाकर उन्हें शादी के लिए तैयार करती थीं। शादी के बाद कुछ दिन पत्नी बनकर रहने के बाद ये दोनों बहनें सारा पैसा और गहने लेकर गायब हो जाती थीं।
इस रैकेट (Bride Robbery Racket) का तरीका बेहद चौंकाने वाला था। भगत और सरोज अपने बेटे सूरज के साथ मिलकर पहले कुंवारे लड़कों की तलाश करते थे, जो शादी के लिए परेशान होते थे। फिर एक बार रिश्ता पक्का होने के बाद हिंदू रीति-रिवाज से शादी होती थी। शादी के बाद काजल और तमन्ना दो-तीन दिन तक ससुराल में रहतीं और फिर मौका मिलते ही गहनों और पैसों के साथ फरार हो जातीं। इस दौरान परिवार घर का सामान भी लेकर चला जाता था।
यह परिवार राजस्थान के सीकर जिले में भी दो युवकों को शिकार बना चुका है। 26 नवंबर 2024 को काजल (Bride Robbery Racket) और तमन्ना ने ताराचंद जाट के दो बेटों से शादी की। इस बार भी परिवार ने 11 लाख रुपये लिए और फिर तीन दिन के बाद घर का सारा सामान और गहने लेकर फरार हो गए। इस वारदात से पहले भी इन बहनों ने कई युवाओं को अपना शिकार बनाया था।
काजल की गिरफ्तारी को एक अहम कदम
राजस्थान पुलिस ने इस गैंग की आखिरी सदस्य काजल (Bride Robbery Racket) को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस पूरे परिवार के ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है और काजल की गिरफ्तारी को एक अहम कदम माना जा रहा है। इस मामले ने पूरे इलाके को चौंका दिया है, क्योंकि इस परिवार ने शादी के नाम पर कई राज्यों के युवाओं को ठगने का सिलसिला चलाया था। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और बाकी के ठगी के शिकार युवकों को भी पहचानने की कोशिश कर रही है।