Corona Cases Update : यूपी मे बढ़ता करोना संकट,एक्टिव केस 300 के पार
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:52 AM
Corona Cases Update : उत्तरप्रदेश के ताज़ा आकड़ों के मुताबिक राज्य मे सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 300 के पार हो गयी है ।संक्रामक रोग विभाग के निदेशक ए.के. सिंह ने कहा कि 304 कोविड मामलों में से 10 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। ये मरीज किसी अन्य बीमारी का इलाज कराने अस्पताल आये थे। लेकिन प्रोटोकाल के परिक्षण के दौरान कोविड पॉजीटिव पाये गये।वहीं अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर संघ के महासचिव अभिषेक शुक्ला ने कहा कि ज्यादातर मामले गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी और लखनऊ में पाए गए हैं। इसके साथ ही सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना ।जैसे उचित दूरी बनाये रखना,भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना ,और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करना बहुत हद तक करोना के संक्रमण को फैलने से रोकता है ।जिले में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 27 हो गई है. 30 दिसंबर 2022 को 47 सक्रिय कोविड मामले थे और 15 मार्च को राज्य में यह संख्या 71 थी. सोमवार को यह बढ़कर 262 पर पहुंच गई।
Corona Cases Update : ज्यादातर मामले गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी और लखनऊ के
देश मे कोविड के 10 हजार केस:
वहीं पूरे देश में मार्च के आखिरी हफ्ते में कोविड के केस 10 हजार का आंकड़ा पार कर गए हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 फीसदी है। 4,41,64,815 लोग करोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।देश भर मे कोविड-19 की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है ।इसके बाद भी करोना का खतरा अभी तक टला नही है ।लगातार बढ़ रहे इस करोना संक्रमण से सावधान रहने की आवश्यकता है ।