DRUGS IN NOIDA: नोएडा। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजा व कोकीन बरामद हुई है। तलाशी में इनके पास से 12 किलो 900 ग्राम गांजा व 6 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम प्रवीण कुमार, गौरव व संदीप बताते कबूल किया कि वह पिछले काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। पकड़े गए आरोपी हाई प्रोफाइल पार्टियों व छात्र-छात्राओं को नशीला पदार्थ उपलब्ध कराते हैं।
DRUGS IN NOIDA
थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर 59 के मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार तीन युवकों को जांच के लिए रोका गया। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में इनके पास से 12 किलो 900 ग्राम गांजा व 6 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम प्रवीण कुमार, गौरव व संदीप बताते कबूल किया कि वह पिछले काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हाई प्रोफाइल पार्टियों व छात्र-छात्राओं को नशीला पदार्थ उपलब्ध कराते हैं।