फतेहपुर के खागा में दुर्गा पंडालों की सुरक्षा जांचने पहुंचे एडीजी ज्योति नारायण ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। त्योहार के दौरान लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।

UP News : उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ज्योति नारायण ने शुक्रवार शाम फतेहपुर जिले के खागा नगर में स्थापित दुर्गा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। UP News
यह भी पढ़ें :दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों के लिए नजर आया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज
निरीक्षण के दौरान एडीजी ज्योति नारायण ने पंडालों में भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पुलिस गश्त की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा इंतजामों के बारे में फीडबैक भी लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सतर्क रहें। UP News
इसे भी पढ़ें अंबेडकरनगर में जमीन के विवाद ने पकड़ा तूल, महिलाएं भी आईं आमने-सामने
एडीजी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर बिना देरी किए आवश्यक कदम उठाए जाएं। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। UP News
निरीक्षण के दौरान एडीजी ज्योति नारायण और फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक खागा स्थित अयोध्या मंदिर भी पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने मां जगदंबा की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा पंडाल के आयोजकों ने अधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बुके तथा स्मृति चिह्न भेंट किए। UP News
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी खागा, कोतवाली प्रभारी खागा समेत तहसील क्षेत्र के विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मिशन शक्ति फेज-6 की प्रगति पर भी चर्चा की। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। UP News :
विज्ञापन