विज्ञापन
पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अपने साथ रहने वाले 40 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

UP News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अपने साथ रहने वाले 40 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस जांच के अनुसार, 23 जून को युवक की डंडे से हमला कर और गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद दोनों बहनों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसी सूचना के आधार पर परिजन शव को अपने गांव ले गए थे। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि यह मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का है। UP News
यह भी पढ़े : बहू का था अफेयर! नाराज ससुर ने कर दी युवक की हत्या
मृतक की पहचान रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र के मिलक काजी गांव निवासी 40 वर्षीय जाकिर के रूप में हुई है। वह पिछले आठ महीनों से लोनी के रामपार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। जांच में सामने आया कि जाकिर और आरोपी महिला किरन के बीच लंबे समय से संबंध थे। किरन पहले अपने पति के साथ गौतमबुद्ध नगर में रहती थी, जहां से जाकिर से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। करीब चार वर्ष पहले वह अपने पति से अलग हो गई थी और बाद में अपने बच्चों के साथ जाकिर के साथ रहने लगी थी। पुलिस के अनुसार, किरन को पिछले कुछ समय से संदेह था कि जाकिर उसकी 13 वर्षीय बेटी पर गलत नजर रखता है। इसी शक और गुस्से ने हत्या की साजिश का रूप ले लिया। बताया गया कि 3 जून को ही दोनों बहनों ने मिलकर हत्या की योजना तैयार कर ली थी। योजना के अनुसार, 23 जून को किरन ने बहाना बनाया कि वह बच्चों और बहन के साथ मायके जा रही है। इसी दौरान उसने जाकिर के मोबाइल से कैब बुक की और बच्चों को बाहर भेज दिया। इसी बीच घर के अंदर दोनों बहनों ने मिलकर जाकिर की हत्या कर दी और वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए गमछे को पंखे से बांधकर घटनास्थल को संदिग्ध बनाने की कोशिश की। UP News
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने टेलीविजन पर प्रसारित क्राइम आधारित कार्यक्रम देखकर हत्या की साजिश रची थी, ताकि वारदात को आत्महत्या का रूप देकर पुलिस को भ्रमित किया जा सके। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, मृतक के भाई समीर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने बुलंदशहर के गढ़ी कटैया गांव से किरन और उसकी बहन कशिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गमछा और डंडा भी बरामद किया है। UP News
विज्ञापन