कलयुगी बेटा: जरा सी बात पर पिता को कुदाल से काट डाला
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:32 AM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने नशे की हालत में अपने पिता को कुदाल से काट डाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Ghaziabad News
हर घर में छोटी-छोटी बातों पर बहस होना आम बात है लेकिन क्या हो जब बहस के दौरान किसी की हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया जाए। दरअसल गाजियाबाद जिले के हरबंस नगर कालोनी से एक घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने शराब के नशे में बहस के दौरान अपने पिता पर कुदाल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शव के साथ सोया पूरी रात
मृतक के बेटे की पहचान 30 वर्षीय गोलू के रूप में की गई है जो दिहाड़ी पर मजदूरी करता है। आरोपी ने शराब के नशे में अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया और शव के साथ पूरी रात सोता रहा। सुबह होने पर उसने पड़ोसियों को बचने के इरादे से पिता की मौत की झूठी जानकारी दी कि फावड़ा गिरने से पिता की मौत हो गई। आनन-फानन में पड़ोसि आरोपी के पिता को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक आरोपी पूरी रात शव के साथ सोता रहा और अगली सुबह पड़ोसियों को पिता के मौत की झूठी जानकारी दी। लेकिन पूठताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कूबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।