बड़ी खबर.. ग्रेटर नोएडा से लापता युवती का शव हिंडन में मिला
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
31 Oct 2023 06:19 PM
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से इस समय बड़ी खबर आ रही है ग्रेटर नोएडा से तीन दिन पूर्व लापता हुई युवती का शव हिंडन नदी से बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि युवती ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी और वह घर पर एक सुसाइड नोट छोड़कर गई थी। जिसमें उसने लिखा था कि मेरे मरने के बाद मेरे शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए।
हिंडन नदी में एक युवती का शव मिला
थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि कुलेसरा पुस्ते पर हिंडन नदी में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर उसकी पहचान कराई तो युवती की पहचान 18 वर्षीय शिवानी पुत्री मनोज महतो निवासी ग्राम जयनगर जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई। शिवानी अपने परिजनों के साथ कुलेसरा की हिमालय सोसाइटी में रह रही थी। बीते 26 अक्टूबर की रात्रि को शिवानी घर से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी काफी समय बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला
गुमशुदगी थाना इकोटेक-3 में दर्ज
पिता मनोज महतो की शिकायत पर शिवानी की गुमशुदगी की थाना इकोटेक-3 में दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिवानी पिछले काफी समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी और उसका उपचार चल रहा था। ब्रेन ट्यूमर की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान थी घर से लापता होने से पहले शिवानी एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गई थी। जिसमें उसने लिखा था कि वह अपने आप इस दुनिया से जा रही है उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है शव मिलने पर उसका पोस्टमार्टम न कराया जाए।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।