Greater Noida News (चेतना मंच)। मोबाइल टॉवरों को निशाना बनाने वाले गिरोह ने अलग-अलग स्थान पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर मोबाइल टावरों से कीमती उपकरणों को चोरी कर लिया। थाना सूरजपुर में मैसेज डेल टॉप इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एयरटेल कंपनी का नेटवर्क बूस्टर देवल गांव में लगा हुआ है। यहां से चोरों ने दो आरआरयू डिवाइस चोरी कर लिए।
अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
वहीं थाना दनकौर क्षेत्र के अस्तौली गांव में लगे रिलायंस जिओ 5जी के टावर से बीबीयू उपकरण चोरी कर लिए। इस संबंध में कंपनी के प्रतिनिधि रविंद्र सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि जनपद में अलग-अलग स्थान पर लगे विभिन्न मोबाइल कंपनियों के टॉवरों से आए दिन कीमती उपकरण व बैटरी चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं।
Greater Noida News इन hindi
दो लोगों के मोबाइल फोन चोरी
ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थान से चोरों ने दो लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर चांदपुर निवासी योगेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके यहां मकान का काम चल रहा है। बीती रात्रि निर्माण कार्य में लगे मजदूर घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान चोरों ने दो मजदूरों का मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई
वहीं थाना जेवर के ग्राम मेवला गोपालगढ़ निवासी राजू तालान ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजू तालान ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह कैलाश अस्पताल जेवर के सामने दुकान से सामान खरीद रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात चोर ने उसकी जेब से आईफोन मोबाइल चोरी कर लिया। उन्होंने अपने मोबाइल की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।